पू. सरसंघचालक मा. मोहन भागवत जी का अलाहाबाद उच्च न्यायालय के अयोध्या निर्णय पर वक्तव्य
श्रीरामजन्मभूमि को लेकर चलते आए न्यायिक विवाद में अलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दि. 30 सितम्बर 2010 को घोषित निर्णय से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तथा उनकी जन्मभूमि अयोध्या के प्रति भारत के जनमानस की सनातन आस्था को अनुमोदित व सम्मानित किया है। इसलिए निर्णयकर्ता न्यायाधीशोंका, न्यायिक प्रक्रिया में सहभागी अधिवक्ताओं का, श्रीरामजन्मभूमि आंदोलनका नेतृत्व करनेवाले सभी संतों का, आंदोलन करनेवाली जनता सहित सभी सहयोगियों का हम हार्दिक अभिनन्दन करते है। उस आस्था की प्रतिष्ठापना के लिए चले श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले कोठारी बंधुओं जैसे सभी कारसेवकों की पवित्र व तेजस्वी स्मृति में हम अपनी श्रद्धावनत आदरांजलि अर्पण करते हैं।
मंदिर का निर्माण इस देश की पहचान, अस्मिता, स्वातंत्र्याकांक्षा तथा विजिगीषा का गौरव है। अपने इस भारतवर्ष की सनातन,सर्वसमावेशक, सबके प्रति आत्मीय व सहिष्णु संस्कृति के आचरण की मर्यादा के मानक श्रीराम है। मंदिर निर्माण का आंदोलन किसी वर्गविशेष के विरोध अथवा प्रतिक्रिया में नहीं है।
अतएव रामजन्मभूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करनेवाले न्यायालय के इस निर्णय को समाज के किसी वर्ग की विजय अथवा पराजय के रूप में नही देखा जाना चाहिए। अपने हर्ष को संयमित, शान्तिपूर्ण, विधि व संविधान की मर्यादा में ही, अकारण उत्तेजना से बचते हुए समझदारी से व्यक्त करना चाहिए। राष्ट्रीय संस्कृति की सहिष्णुता व सर्वसमावेशकता की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए, पुरानी घटनाओंको भूलकर, एक भव्य व पवित्र लक्ष्य के आधारपर, अनेक भौगोलिक, भाषिक व पांथिक विविधताओं से सुशोभित अपने समाज को एकात्मता व मर्यादा के दृढ सूत्र में गूँथकर भेदरहित बनाने का यह अवसर मिला हें। इसीलिये इस अवसर पर इस देश के मुसलमानों सहित अपने समाज के सभी वर्गों को हमारा हार्दिक तथा आत्मीयतापूर्ण आवाहन हैं कि गत दशकोंमें चले अनेक विवादों की कटुता, हृदयोंकी विषमता व असहजता को भूलकर न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए श्रीरामजन्मभूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की संवैधानिक व व्यावहारिक व्यवस्थाएँ निर्माण करने के अभियान में मिलजुलकर सहयोगी बने।
English version of Statement
Statement of Sarsanghachalak ma. Mohanrao Bhagwat on the Allahabad High Court Judgement on Ayodhya
Date 30 – 9 – 2010 5 pm
Through today's verdict the Allahabad High Court has acknowledged and ratified the age-old faith of crores of people of Bharat in Maryada Purushottam Sri Ram and his JanmaBhumi. There for I welcome and congratulate the honourable Justices who delivered it. I also congratulate the battery of lawyers who were involved in this legal battle, all the saints who were leading the Ram Janm Bhumi movement and all the others including the people of the country who participated in it in a big way. I offer my respectful homage to the sacred and inspiring memory of all those Karsevaks like Kothari brothers who have laid down their lives in the movement for reestablishing that faith.
Building of the Ram temple signifies the identity, honour, independence and valour of our country. Sri Ram is the epitome of the eternal, inclusive, caring and tolerant culture of our Bharat. The movement for Ram Temple is not a reactionary one, nor is it against any particular community.
Hence this verdict, that facilitates building of a magnificent temple for Maryada Purushottam Ram, should not be seen by the society as a victory to any group or defeat to the other. Our joy and happiness should find expression in a controlled, peaceful manner within the limits of law and Constitution; uncalled for provocations must be avoided. This is an excellent opportunity to rise above all the past experiences in the spirit of our tolerant and inclusive national culture and strive to organise our diverse, multiple-lingual and multiple-religious society into a united, disciplined and conflict-free one inspired by a grand and sacred vision.
Hence I take this opportunity to heartily and affectionately call upon all our countrymen including the Muslims to forget all the ill-will and hard feelings borne out of the conflicts of the past decades and welcome the verdict of the judiciary, thus becoming active collaborators in organising necessary constitutional and practical means for building the magnificent temple for Maryadaurushottam Sri Ram.

No comments:
Post a Comment