Friday, October 29, 2010

भगवा आतंकवाद क्या होता है:


भगवा आतंकवाद क्या होता है केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के भगवा आतंकवाद पर की गई टिप्पणी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि इस शब्द का प्रयोग उस बडी साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत एक समुदाय विशेष को कटघरे में खडा करने की कोशिश की जा रही है।
कल रात बापूराव लेले स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह में संघ के सर कार्यवाहसुरेश राव जोशी ने कहा कि पहले हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया गया। अब भगवा आतंकवाद शब्द का उपयोग हो रहा है, लेकिन कोई तो बताए यह भगवा आतंकवाद क्या होता है। जोशी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का उपयोग हिंदू समुदाय के खिलाफ रचे गए बडे षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है, ताकि इस समुदाय को कटघरे में खडा किया जा सके। जोशी ने भगवा आतंकवाद शब्द को शब्दावली से दूर रखने पर जोर दिया और कहा कि ऎसे शब्द भारतीय समाज के पोषक नही हो सकते।

No comments:

Post a Comment